Jdnews Vision…
(सुरेन्द्र कुमार वर्मा )
मुजफ्फरनगर नगर मे आज भाकियू टिकैत संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश के आवास पर आपात कालीन बैठक हुई जिसमें निर्माण लिया गया है कि प्रयागराज में जो किसानों के प्रति दमनकारी नीतिया सरकार/प्रशासन के द्वारा अपनाई गई है उसके विरोध में 21 जुलाई को बीकेयू की ऐतिहासिक ‘घेरा डालो-डेरा डालो’ किसान सम्मान महापंचायत का शंखनाद होगा
किसान आंदोलन से जुड़े किसानों व पदाधिकारियों को मुकदमों के जाल में फंसाकर उनके लोकतांत्रिक अधिकारों और बुलंद आवाज़ को दबाने के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (BKU) ने निर्णायक और आर-पार की लड़ाई का ऐतिहासिक ऐलान कर दिया है। आज 7 जुलाई को मुजफ्फरनगर स्थित भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जी के आवास पर आयोजित एक उच्च स्तरीय और महत्वपूर्ण बैठक में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि प्रयागराज में जारी दमनकारी नीति का करारा जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाएगा, जिसके तहत आगामी 21 जुलाई को प्रयागराज की ऐतिहासिक धरती पर मंडल की पहली विशाल ‘घेरा डालो-डेरा डालो’ किसान सम्मान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए आदरणीय चौधरी राकेश टिकैत जी ने उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को वर्तमान संवेदनशील परिस्थितियों को देखते हुए पूरी तरह सतर्क, मुस्तैद और सजग रहने का कड़ा निर्देश जारी किया है, साथ ही उन्होंने सभी को अपने-अपने जनपद मुख्यालयों पर संगठनात्मक तैयारियों को तत्काल प्रभाव से पूरा और मजबूत रखने का आह्वान किया है। इस दमनकारी रवैये के खिलाफ बड़ी संख्या में किसान- मजदूर- युवा अपने आत्मसम्मान की रक्षा के लिए आगामी 21 जुलाई को ट्रैक्टर-ट्रॉली और पूरे साजो-सामान के साथ अधिक से अधिक संख्या में प्रयागराज महापंचायत में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाने का काम करेंगे लेकिन संगठन के कुछ चाटुकार पदाधिकारियों के कारण कई जिलों में जैसे लखनऊ राम पुर अयोध्या आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता मे उठा पटक चलने के कारण कुछ पदाधिकारियों को संगठन से निष्कासित किया गया और कुछ नेताओं ने इस्तीफा दे दिया आज संगठन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा जी ने भी संगठन से स्वयं इस्तीफा दे दिया है यह भी संगठन के लिए सरदर्द बना हुआ है
Jd News Vision