Breaking News

छठ महापर्व के भव्य आयोजन को लेकर पूर्वांचल कीर्तन एवं पूजा समिति ने शुरू की घाट के नवीनीकरण की तैयारी….

Jdnews Vision…..

राघवेंद्र मिश्रा…..

समाचार संपादक…..

15 एवं 16 नवंबर को त्रिनाथपुरम स्थित दुर्गा मंदिर के समीप छठ घाट पर होगा भव्य छठ पूजा महोत्सव |

विशाखापत्तनम: :  लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के भव्य आयोजन को लेकर पूर्वांचल कीर्तन मंडली एवं पूजा समिति, त्रिनाथपुरम द्वारा तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। आगामी 15 एवं 16 नवंबर 2026 को श्री कोंडा देवता अम्मावारी मंदिर (दुर्गा मंदिर), त्रिनाथपुरम, क्रांति नगर के समीप स्थित छठ घाट पर भव्य छठ पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

इस पावन पर्व को श्रद्धा, भक्ति एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाने के उद्देश्य से समिति द्वारा छठ घाट के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है, ताकि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को अर्घ्य अर्पित करने के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। साथ ही स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित विभागों से सहयोग एवं आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

समिति ने समस्त पूर्वांचलवासियों, श्रद्धालुओं एवं क्षेत्र के निवासियों से इस पावन आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा छठ महापर्व को भव्य एवं सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

जय छठी मैया!

जय सूर्य देव!

About admin

Check Also

100 दीपों और मोमबत्तियों की रोशनी से जगमगाया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन का कार्यालय, धूमधाम से मना दीपावली उत्सव….

Jdnews Vision….. **हटिया (रांची) : : ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन, दक्षिण पूर्व रेलवे, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *