Breaking News

सहकारी समिति पर खाद्य वितरण के दौरान अराजक तत्वों ने जबरन निकाली खाद….

Jdnews Vision….

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा )

बाराबंकी : : जनपद के विधानसभा दरियाबाद के अंतर्गत ग्राम सभा अकबरपुर गंगौली में सहकारी समिति पर खाद्य वितरण के दौरान कुछ अराजक तत्वों द्वारा विवाद उत्पन्न किया गया एवं सचिव को बंधक बनाकर जबरदस्ती बिना लाइन बिना पर्ची के खाद निकाल कर ले गए जबकि गांव के किसान भाई कई घंटे से लाइन में लगे थे विवाद उत्पन्न हो जाने के बाद खाद्य वितरण बंद हो गया और किसान भाइयों को खाली हाथ ही लौटना पड़ा

जबकि इस समय धान की रोपाई बहुत तेजी से हो रही है और किसान भाइयों को खाद की बहुत ज्यादा जरूरत है

उक्त प्रकरण संज्ञान में आने के बाद भाकियू भानू के पदाधिकारियों ने दरियाबाद थाना अध्यक्ष से लेकर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एवं कृषि अधिकारी और विभाग के समस्त अधिकारियों को उक्त घटना से अवगत कराते हुए अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है संगठन के राष्ट्रीय महासचिव आशू चौधरी ने कहा है कि

24 घंटे में कार्रवाई न होने पर संगठन धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी

About admin

Check Also

कृषक एकता समिति के बैनर और झंडे लेकर सौकडो किसान आवास बिकास के कार्यालय पंहुचे….

Jdnews Vision…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा ) लखनऊ: :  गोसाई गंज से आज जुलूस बना कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *