Jdnews Vision….
वायरल हुआ वीडियो….
भारतीय रेलवे की नंदीग्राम एक्सप्रेस से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक नवविवाहित जोड़े के सफर को यादगार बनाने के लिए ट्रेन के फर्स्ट AC कूप को किसी होटल के हनीमून सुइट की तरह सजा दिया गयाl
सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद जहां लोगों ने इस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी, वहीं रेलवे ने इसे सुरक्षा के लिहाज से एक ‘गंभीर चूक’ माना है. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साउथ सेंट्रल रेलवे ने संबंधित टिकट चेकर को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है और इस पूरी घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो ट्रेन नंबर 110002 नंदीग्राम एक्सप्रेस के अंदर का है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन के एक फर्स्ट AC केबिन को गुब्बारों, तरह-तरह के फूलों और हजारों गुलाब की पंखुड़ियों से बेहद खूबसूरती के साथ सजाया गया है. केबिन की दीवार पर लाल रंग के अक्षरों में “I Love You” का संदेश भी लिखा हुआ दिखाई दे रहा है. ट्रेन के अंदर का नजारा किसी आलीशान होटल के कमरे जैसा लग रहा था, जिसने इंटरनेट पर सबका ध्यान अपनी ओर खींचाl
टिकट चेकर पर क्यों गिरी गाज?…..
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस पूरी सजावट के लिए एक बाहरी डेकोरेटर को बिना किसी अनुमति के फर्स्ट AC कोच के अंदर जाने दिया गया था. कूप के भीतर बाहरी और अनधिकृत व्यक्ति को घुसने देना नियमों के खिलाफ है. साउथ सेंट्रल रेलवे ने इस लापरवाही के लिए सीधे तौर पर ड्यूटी पर मौजूद टिकट चेकर को जिम्मेदार माना है. रेलवे का कहना है कि यह यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ रेलवे के नियमों का सीधा उल्लंघन है, जिसके कारण टिकट चेकर को सस्पेंड कर मामले की जांच शुरू कर दी गई हैl
सोशल मीडिया पर दो गुटों में बंटे लोग
ट्रेन के इस रोमांटिक अंदाज वाले वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को दो हिस्सों में बांट दिया. एक तरफ जहां बहुत से लोग इस अनोखे प्रयास की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ इसे बहुत खूबसूरत और यादगार तरीका बता रहे हैं. कई यूजर्स ने इस बात की सराहना की कि किसी ने अपने पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए इतनी मेहनत की. लेकिन दूसरी तरफ, एक बड़ा तबका ऐसा भी है जिसने ट्रेन के अंदर इस तरह की भव्य सजावट की अनुमति दिए जाने पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.
इस वीडियो के सामने आने के बाद रेलवे की सुरक्षा और ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल को लेकर चिंताएं जताई जा रही हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या गुब्बारे, प्लास्टिक के फूल और कागज के डेकोरेशन आइटम ट्रेन के भीतर आग का खतरा पैदा नहीं करते हैं. इसके अलावा, ट्रेन के अंदर साफ-सफाई बनाए रखने के नियमों को लेकर भी बातें की जा रही हैं. लोगों का कहना है कि चलती ट्रेन में इस तरह की गतिविधियों की इजाजत बिल्कुल नहीं मिलनी चाहिए क्योंकि इससे अन्य यात्रियों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती हैl
G F….
Jd News Vision