Breaking News

चकरभाठा पुलिस का अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रहार

Jdnews vision….

बिलासपुर (छत्तीसगढ़): : चकरभाठा पुलिस का अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रहार।

* आरोपी शेखर ध्रुव उर्फ विक्की निवासी रहंगी को किया गया गिरफ्तार।

* आरोपी के कब्जे से कुल 35 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुवा शराब कीमती 7000 रुपए किया गया जप्त

* आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत की गई कार्यवाही…

घटना का विवरण – इस प्रकार है कि दिनांक 08.07.2026 को जरिए मुखबिर से सूचना मिला कि शेखर ध्रुव उर्फ विक्की नाम का व्यक्ति अचानकपुर के सवरा मोहल्ला में नीम पेड़ के नीचे अधिक मात्रा में महुवा शराब प्लास्टिक डिब्बों में रखकर बिक्री करने ग्राहक का इंतजार कर रहा हैं कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल थाना स्तर पर टीम बनाकर मुखबिर के बताए स्थान को घेराबंदी कर शेखर ध्रुव उर्फ विक्की को 02 नग 15-15 लीटर पीले रंग के प्लास्टिक व 01नग 05 लीटर के सफेद रंग के प्लास्टिक डिब्बे में कुल 35 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुवा शराब के साथ पकड़ा गया जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो उक्त शराब को बिक्री करने ग्राहक का इंतजार करना बताया।शराब को जप्त कर आबकारी अधिनियम 34(2) धारा के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी शेखर ध्रुव उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया गया है। न्यायिक रिमांड तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

चकरभाठा पुलिस की जनअपील – सभी नागरिकों से निवेदन है कि अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।

About admin

Check Also

कृषक एकता समिति के बैनर और झंडे लेकर सौकडो किसान आवास बिकास के कार्यालय पंहुचे….

Jdnews Vision…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा ) लखनऊ: :  गोसाई गंज से आज जुलूस बना कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *