Breaking News

तुलसीपुर में बिजली व्यवस्था ध्वस्त, व्यापार मंडल ने तहसीलदार को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन…

Jdnews Vision…

 

तुलसीपुर : : उमस भरी भीषण गर्मी के बीच नगर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। घंटों की अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज और बार-बार आने वाले फॉल्ट से आम नागरिकों, व्यापारियों एवं विद्यार्थियों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार राकेश कुमार राजपूत को सौंपा।

जिला महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि वर्षों से विभागीय अधिकारियों के तैनाती स्थल पर निवास न करने की समस्या जस की तस बनी हुई है। लो वोल्टेज, फॉल्ट ठीक करने के नाम पर घंटों बिजली कटौती, लाइनमैनों द्वारा मरम्मत कार्य में अनावश्यक विलंब तथा उपकेंद्र के फोन पर उपभोक्ताओं को सही जानकारी न मिलना आम बात हो गई है, जिससे नगरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

महामंत्री रूप चन्द्र गुप्ता ने कहा कि शुगर फैक्ट्री स्थित 132 केवी विद्युत उपकेंद्र से नई बाजार विद्युत उपकेंद्र तक 33 केवी लाइन के माध्यम से संयोजन की वर्षों पुरानी मांग आज भी लंबित है। उनका कहना था कि यदि यह कार्य शीघ्र कराया जाए तो पूरे तुलसीपुर नगर सहित लगभग 450 गांवों की विद्युत आपूर्ति में व्यापक सुधार होगा और लो वोल्टेज व बार-बार होने वाली कटौती से राहत मिलेगी।

इस अवसर पर बार ऐशोसिएशन अध्यक्ष कमल नयन तिवारीउपाध्यक्ष महेश गोयल, रिजवान बबलू, सरदार बबलू सिंह, राधेश्याम चौरसिया, सरदार विक्की सिंह, ओम प्रकाश, उदय प्रकाश, एवं मीडिया प्रभारी जय सिंह सहित व्यापार मंडल के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

कारोबारी के 10 साल के मासूम बच्चे की हत्या

Jdnews विज़ने…. संतोष कुमार गुप्ता   *पड़ोसी कारोबारी के घर के बेसमेंट में मिली लाश, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *