Breaking News

सरकंडा पुलिस की बटनदार चाकू लहराकर डराने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा

जेडी न्यूज़ विज़न…..

बिलासपुर : : सरकंडा पुलिस की बटनदार चाकू लहराकर डराने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा*

*आरोपी के कब्जे से एक बटनदार धारदार चाकू बरामद।*

*आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।*

पुलिस उप महानिरीक्षक एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह** के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत **थाना सरकंडा** पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 03.06.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि अशोक नगर DLS कॉलेज हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार बटनदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है और आतंक का माहौल बना रहा है किबसूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर संदेही को हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम **कैलाश साहू पिता संतोष उर्फ डैनी साहू (उम्र 27 वर्ष)**, निवासी- अशोक नगर, DLS कॉलेज के पास, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर का होना बताया।आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक लोहे का स्टील कलर का बटनदार धारदार चाकू (कुल लंबाई करीब 10 इंच, फल की लंबाई 4.5 इंच) बरामद किया गया। वैध कागजात पेश न करने पर पुलिस ने गवाहों के समक्ष उक्त अवैध हथियार को जब्त कर लिया।

**वैधानिक कार्रवाई:**
आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पाए जाने पर थाना सरकंडा में **अपराध क्रमांक 831/2026** पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर किया गया ।

About admin

Check Also

ध्रुव पाण्डेय (यातायात) के सम्मान में विदाई समारोह

Jdnews Visoin….. बिलासपुर : :  बिलासगुड़ी रक्षित केंद्र, बिलासपुर में पुलिस विभाग के प्र. आर. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *