Breaking News

तुलसीपुर में वैश्य समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ का पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव….

Jdnews Vision….

 

तुलसीपुर – बलरामपुर: :  वैश्य समाज द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ का पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव रविवार को बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय हनुमानगढ़ी तिराहे स्थित शिव मंदिर में विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा हिन्दु धर्म चार वर्ण व्यवस्था है परन्तु सबसे ज्यादा अगर कोई वर्ण विभाजित है तो वह है वैश्य समाज। कि वैश्य समाज। जिसे एकजुट करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज उद्योग, व्यापार एवं व्यवसाय के माध्यम से देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देता है, लेकिन राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मामले में अपेक्षित स्थान नहीं मिल पाया है। उन्होंने समाज से सेवा के साथ-साथ राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठित होकर ही समाज अपनी उपेक्षा दूर कर राष्ट्र निर्माण में और अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकता है।

जिला उपाध्यक्ष रूप चन्द्र गुप्ता ने कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ द्वारा वैश्य समाज के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज को अपनी राजनीतिक भागीदारी सशक्त बनाने के लिए संगठन, युवा नेतृत्व, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता तथा अपनी सामाजिक एवं आर्थिक शक्ति का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए।

इस अवसर पर प्रदीप गुप्ता, राधेश्याम चौरसिया, अमित मित्तल, अभय देव आर्य, सोमदेव आर्य, संतोष जायसवाल, विवेक मोदनवाल, सूरज मोदनवाल, विजय प्रताप सोनी, राम दयाल सोनी, जय सिंह, रमाशंकर कसौधन, शिव दयाल कौशल, राजेश अग्रवाल, ओम प्रकाश चौरसिया सहित वैश्य समाज के दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की खुली चुनौती बोले बुलडोजर चला तो होगा ट्रैक्टर से सीधा युद्ध, एक बूंद तेल नहीं मिलेगा!

Jdnews Vision… सुरेन्द्र कुमार वर्मा रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *