Breaking News

प्रदेश के टीजीटी परीक्षा में नया नियम लागू होने से आहत हो रहे बच्चे…..

Jdnews Vision….

जिला संवाददाता आर पी उपाध्याय

मनकापुर गोंडा- प्रदेश के टीजीटी परीक्षा में नया नियम लागू होने स आहत बच्चे पुराने नियमावली से परीक्षा कराने के लिए जगह-जगह प्रदेश के सांसद , विधायक, जिला अधिकारियों के चौखट पर दस्तक देकर ज्ञापन सौंप कर अपनी पीड़ा सुना रहे हैं, इसी क्रम में शनिवार की शाम को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से प्रदेश के कई जनपदों से आए छात्रों ने लखनऊ पहुंचकर उनके निवास स्थान पर अपनी पीड़ा सुनाते हुए ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन में टीजीटी, पीजीटी परीक्षा पुराने नियमावली से कराए जाने की मांग की।

छात्रा पूजा मनमोहिनी ने कहा कि प्रदेश के हजारों हजार छात्र कई वर्षों से टीजीटी, पीजीटी की तैयारी पुराने नियमावली से कर रहे हैं इस बीच उन्होंने कोई और तैयारी नहीं की किंतु अगर 2026 में नया नियमावली जारी कर दिया गया तो बच्चों को गहरा आघात लगेगा उनका भविष्य अंधकारमय हो जायेगा, क्योंकि नया नियमावली लागू होने से तैयारी कर रहे बच्चों को अवसर नहीं मिलेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने छात्रों की पीड़ा सुनी और उन्होंने बच्चों को आश्वासन दिया हम पुराने नियमावली से परीक्षा कराने के पक्ष में है, हम शीघ्र ही शिक्षा मंत्री और अन्य से बात करेंगे, हम बच्चों का भविष्य अंधकार मय नहीं होने देंगे। ज्ञापन देने वालों में जितेंद्र चतुर्वेदी, अमित शुक्ला, दिव्या दिव्यदर्शनी, हरिश्चंद्र, निषाद, पूजा शाही, गीतांजलि यादव, आर्यन यादव सहित दर्जनों बच्चे शामिल रहे।

About admin

Check Also

रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की खुली चुनौती बोले बुलडोजर चला तो होगा ट्रैक्टर से सीधा युद्ध, एक बूंद तेल नहीं मिलेगा!

Jdnews Vision… सुरेन्द्र कुमार वर्मा रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *