Jdnews Vision….
संतोष कुमार गुप्ता……
गोरखपुर : : गजपुर बाजार : गगहा थाना क्षेत्र के एक गांव से 21 अगस्त को लापता हुई युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बेलादार निवासी अंकुल उर्फ गोलू यादव के विरुद्ध बहला-फुसलाकर युवती को ले जाने का मुकदमा दर्ज किया है।
युवती के पिता ने 14 सितंबर को गगहा थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि थाना क्षेत्र के बेलादार गांव निवासी युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती को बरामद कर लिया। गगहा थाना प्रभारी राजकुमार सरोज ने बताया कि युवती मिल गई है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Jd News Vision