Breaking News

बेंगलुरु से घर लौट रहा युवक लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी

Jdnews vision…..

संतोष कुमार गुप्ता….

कौड़ीराम, : :  गोला थाना क्षेत्र के जानीपुर गांव निवासी 35 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र जोखन रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। वह बेंगलुरु में रहकर पेंट-पॉलिश का कार्य करता था।

परिजनों के अनुसार, जिस ठेकेदार के साथ सुरेंद्र काम करता था, उसके अचानक भाग जाने से वह आर्थिक संकट में आ गया। कई दिनों तक भोजन तक की व्यवस्था न होने के बाद उसने 5 जुलाई को बेंगलुरु से ट्रेन द्वारा अपने घर के लिए रवाना होने की सूचना दी थी। हालांकि, 10 दिन बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचा और उससे कोई संपर्क नहीं हो सका।

काफी तलाश के बावजूद सुरेंद्र का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने गोला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर युवक की तलाश में जुटी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने आमजन से भी सुरेंद्र के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर पुलिस या परिवार को सूचित करने की अपील की है।

About admin

Check Also

स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत झारखंडी सरोवर में हुआ श्रमदान

Jdnew Vision….   प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक चल रहे स्वच्छता अभियान के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *