Breaking News

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का नगर में भव्य स्वागत,अटल जी की कर्मभूमि को किया नमन…

Jdnews Vision….

बलरामपुर: :  भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के नेतृत्व में वीर विनय चौराहे पर आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मभूमि को नमन करते हुए वीर शहीद विनय कायस्थ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है और उनके आदर्श नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जयघोष के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया। इस अवसर पर नगर का वातावरण भाजपा के नारों और उत्साह से गूंज उठा। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र,सदर विधायक पल्टूराम,ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह,राकेश तिवारी,डी.पी.सिंह बैस,विनय मिश्र,संजय शुक्ल,वरुण सिंह ‘मोनू’,संजय शर्मा,सरदार प्रीतपाल सिंह,डॉ. देवेश चंद्र,सभासदों सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन क्षेत्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

About admin

Check Also

कृषक एकता समिति के बैनर और झंडे लेकर सौकडो किसान आवास बिकास के कार्यालय पंहुचे….

Jdnews Vision…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा ) लखनऊ: :  गोसाई गंज से आज जुलूस बना कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *