Jdnews Vision….
तुलसीपुर : : भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के यशस्वी क्षेत्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अवधेश द्विवेदी के जनपद बलरामपुर की विधानसभा 291 तुलसीपुर में प्रथम आगमन पर कलश चौराहा पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं पुष्पमाला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं बलरामपुर जिला प्रभारी राहुल रस्तोगी, जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा, गैसड़ी के निवर्तमान विधायक शैलेश कुमार सिंह ‘शैलू’, गैसड़ी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रिंस वर्मा, ब्लॉक प्रमुख शक्ति सिंह, पूर्व जिला महामंत्री विष्णु देव गुप्ता, राम प्रसाद सिंह, मंडल अध्यक्ष विश्राम सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष बृज गोपाल पांडेय, मनीष तिवारी, अशोक कुमार यादव, प्रशांत सिंह ‘गुड्डू’, सभासद विजय प्रताप सोनी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का प्रेरणादायी नेतृत्व संगठन को निरंतर नई ऊर्जा, नई दिशा एवं मजबूती प्रदान कर रहा है। उनके कुशल मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी जनसेवा, संगठन विस्तार एवं विकास के संकल्प को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाते हुए नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं जोश देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में स्वागत का वातावरण रहा तथा कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और एकजुटता का परिचय दिया।
Jd News Vision