Breaking News

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को घर से निकालने का आरोप, एसपी से शिकायत*

Jdnews Vision…..

*दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार…

बलरामपुर ,संवाददाता: : थाना ललिया क्षेत्र के मथुरा बाजार में एक विवाहिता ने दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न, मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

मथुरा बाजार निवासिनी सुनीता का आरोप है कि उसकी शादी लगभग आठ वर्ष पूर्व सोनू सोनी के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोग दहेज की मांग को लेकर उसका मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न करते रहे। परिवार को बचाने की नीयत से वह लंबे समय तक सब कुछ सहती रही लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। पीड़िता के अनुसार सोमवार की शाम दहेज की मांग को लेकर पति, ससुर, देवर समेत अन्य ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद उसे घर से जबरन बाहर निकाल दिया तथा मुख्य चैनल गेट में ताला लगाकर दोबारा घर में प्रवेश नहीं करने दिया। आरोप है कि वह घंटों तक घर के बाहर बैठकर अंदर जाने के लिए गिड़गिड़ाती रही लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। घटना के बाद उसने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को अवगत कराया और अपने पिता को भी जानकारी दी। इसके बाद मंगलवार को उसने पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से शिकायती प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई। दूसरी ओर सोनू सोनी का कहना है कि लगाए गए सभी आरोप निराधार व असत्य है। इस संबंध में थाना निरीक्षक मृत्युंजय सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About admin

Check Also

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर किया गया फल वितरण….

Jdnews Vision ….. बलरामपुर : : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *