Jdnews Vision….
संतोष कुमार गुप्ता….
गजपुर बाजार : श्री श्री आदर्श रामलीला समिति गंभीरपुर, कौड़ीराम के सदस्यों की आवश्यक बैठक सोमवार को संपन्न हुई। बैठक में आगामी नवरात्रि के अवसर पर रामलीला के मंचन और दशहरा मेले के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से संरक्षक मोहन सिंह, अध्यक्ष मान सिंह, कोषाध्यक्ष राहुल हरेंद्र सिंह तथा निर्देशक संतोष कुमार सिंह की देखरेख में रामलीला का भव्य मंचन कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही दशहरा मेले के आयोजन को लेकर भी तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। समिति के सदस्यों ने रामलीला को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक जिम्मेदारियां तय करने पर भी चर्चा की।
इस अवसर पर जय प्रकाश सिंह, विकास सिंह, नागेंद्र सिंह, रामेश्वर सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Jd News Vision