Breaking News

सिरगिट्टी में आधुनिक जेट कन्वेक्शन टफेंड ग्लास यूनिट का शुभारंभ…

जेडी न्यूज़ विज़न….

*जाने-माने समाजसेवी एवं फिल ग्रुप के डायरेक्टर प्रवीण झा ने किया उद्घाटन, अत्याधुनिक मशीनों का किया निरीक्षण….

बिलासपुर, सिरगिट्टी : : औद्योगिक क्षेत्र स्थित राज टफ इंडस्ट्रीज में आज अत्याधुनिक जेट कन्वेक्शन टफेंड ग्लास यूनिट का भव्य शुभारंभ एवं उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के जाने-माने समाजसेवी एवं फिल ग्रुप के डायरेक्टर प्रवीण झा रहे। उन्होंने फीता काटकर यूनिट का विधिवत उद्घाटन किया तथा संयंत्र में स्थापित अत्याधुनिक मशीनों का निरीक्षण कर उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता मानकों एवं नवीन तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

*स्थानीय उद्योग को मिलेगी नई पहचान*

यह नई औद्योगिक इकाई  प्रमोद कुमार गुप्ता,  डबलू गुप्ता एवं  बबलू गुप्ता के दूरदर्शी नेतृत्व, समर्पण एवं अथक प्रयासों का परिणाम है। उद्योग प्रबंधन ने बताया कि इस यूनिट में अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाले टफेंड ग्लास का निर्माण किया जाएगा, जिससे छत्तीसगढ़ सहित आसपास के राज्यों की बढ़ती मांग को स्थानीय स्तर पर पूरा किया जा सकेगा।

*औद्योगिक विकास और रोजगार को मिलेगी गति*

उद्घाटन के अवसर पर प्रवीण झा ने कहा कि आधुनिक तकनीक से सुसज्जित यह यूनिट बिलासपुर के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा प्रदेश में आधुनिक विनिर्माण उद्योग को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने उद्योग प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे उद्योग ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

*उद्योग परिवार को दी शुभकामनाएँ*

कार्यक्रम के दौरान प्रवीण झा ने यूनिट के सफल संचालन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उद्योग परिवार को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह इकाई गुणवत्ता, नवाचार और उत्कृष्ट उत्पादन के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगी।

*ये रहे उपस्थित*

इस अवसर पर प्रमोद कुमार गुप्ता, डबलू गुप्ता, बबलू गुप्ता सहित उद्योग जगत से जुड़े पदाधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने नई यूनिट के शुभारंभ पर उद्योग परिवार को बधाई देते हुए इसके सफल संचालन और निरंतर प्रगति की कामना की।

About admin

Check Also

शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार….

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) :शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *