Breaking News

ढाबा संचालक पर पेट्रोल छिडकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियो को सकरी पुलिस ने किया गिरफतार….

Jdnews Vision….

बिलासपुर : :  ढाबा संचालक पर पेट्रोल छिडकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियो को सकरी पुलिस ने किया गिरफतार….

 आरोपियो के कब्जे से बटनदार चाकू एवं अन्य वस्तुओ को किया गया जप्त

 आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

विवरण- दिनांक 15/07/2026 को प्रार्थी इस्माइल खान उर्फ सोनू पिता अख्तर खान उम्र 31 वर्ष निवासी भूण्डा थाना कोटा जिला बिलासपुर थाना थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13.07.2026 को रात में प्रार्थी के ढाबा में संकेत कुमार जायसवाल अपने दो दोस्तों के साथ आये थे खाना खाकर चले गये थे दिनांक 14.07.2026 को संकेत कुमार जायसवाल अपने दोस्त आर्यन दुबे और संदीप यादव के साथ 12.00 से 01.00 बजे आये हमारा मोबाईल ढाबा में भुल गये है कहकर सीसीटीव्ही केमरा दिखाने बोले तो प्रार्थी फुटैज देखने के लिये अपना मोबाईल को दिया था लगभग 45 मिनट तक सीसीटीव्ही रिर्काडिंग देखे और देखकर आर्यन दुबे बोला की मेरा मोबाईल फुटेज में नही दिख रहा है कहकर ढाबा के मिस्त्री बिनोद कुमार टोण्डे को मारपीट करने लगे किये जिसे देखकर ढाबा कर्मचारी समीर साहू बीच बचाव किया गया तथा दोनो के बीच लडाई झगडा विवाद हुये थे आज दिनांक 15.07.2026 के 10.20 बजे प्रार्थी ढाबा में आर्यन दुबे और संकेत कुमार जायसवाल अपने चार अन्य साथियो के साथ आए और एक राय होकर मोबाईल् फुटेज दिखाने के नाम पर पूर्व में हुए विवाद एवं रंजीशवश एक राय होकर प्रार्थी एवं उसके कर्मचारियो के साथ अश्लील गाली गलौच कर मारपीट किए जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी एवं उसके ढाबा में पेट्रोल छिडकर लाईटर से जलाने का प्रयास किए साथ ही बटनदार चाकू एवं अन्य घातक हथियार दिखाकर डराधमका रहे थे। रिपोर्ट पर उक्त अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, वरिष्ठ अधिकारियो के मार्ग दर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियो को हिरासत में लेकर पूछातछ करने पर जुर्म स्वीकार किए, घटना में प्रयुक्त बटन दार चाकू सहित अन्य वस्तुएं और सीसीटीव्ही फुटेज जप्त किया गया है आरोपियो को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना सकरी स्टाफ का सराहनी योगदान रहा

About admin

Check Also

एआई से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में न्यूज़ पोर्टल संचालक गिरफ्तार..,

Jdnews Vision….. एआई से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में न्यूज़ पोर्टल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *