Breaking News

जीएम संदीप माथुर ने अधिकारियों को वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन अपनाने और रेलवे परिसरों को स्वच्छ रखने के दिए निर्देश…

Jdnews Vision…

(राघवेंद्र मिश्रा )

मैनेजिंग एडिटर

विशाखापट्टनम: : दक्षिण तट रेलवे (South Coast Railway) के महाप्रबंधक संदीप माथुर ने पूरे रेलवे जोन में ठोस अपशिष्ट (सॉलिड वेस्ट) प्रबंधन को अधिक प्रभावी और वैज्ञानिक बनाने के उद्देश्य से उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों, रेलवे कॉलोनियों एवं अन्य रेलवे परिसरों में पर्यावरण अनुकूल कचरा प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

महाप्रबंधक ने कहा कि रेलवे परिसरों में वैज्ञानिक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बड़े पैमाने पर कचरा उत्पन्न करने वाले संस्थानों (Bulk Waste Generators) की पहचान की जाए, कचरे का स्रोत पर ही पृथक्करण (Segregation) सुनिश्चित किया जाए तथा पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप उसके संग्रहण, प्रसंस्करण और सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था की जाए।

बैठक में रेलवे के विभिन्न फील्ड इकाइयों में जन-जागरूकता बढ़ाने, निगरानी प्रणाली को और मजबूत करने तथा स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। महाप्रबंधक ने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रत्येक मंडल में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।

बैठक में दक्षिण तट रेलवे मुख्यालय के सभी प्रधान विभागाध्यक्ष तथा विशाखापट्टनम, विजयवाड़ा, गुंटूर और गुंटकल मंडलों के मंडल रेल प्रबंधकों ने भाग लिया। अधिकारियों ने वर्तमान अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पूरे जोन में इसे और अधिक प्रभावी एवं पर्यावरण हितैषी बनाने के उपायों पर चर्चा की।

About admin

Check Also

देहरादून में रातभर की बारिश से सब बेहाल, सड़कें बहीं; खतरे में मकान

Jdnews Vision…. देहरादून: :  मानसून देहरादून के लिए आफत बन गया है। सोमवार देर रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *