Breaking News

श्याम संगीत सृजन संस्थान शक्ति छत्तीसगढ़ के वर्ष 2025 26 का संगीत परीक्षा परिणाम घोषित…

Jdnews Vision….

सक्ति :(छत्तीसगढ़  ) : : प्रयाग संगीत समिति प्रयागराज उत्तर प्रदेश से संबंध श्याम संगीत सृजन संस्थान शक्ति छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित विश्व संगीत पाठशाला में शामिल ऑनलाइन ऑफलाइन संगीत परीक्षार्थियों का वर्ष 2025 – 26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम 27 जुलाई 2026 को प्राप्त हुआ।

विषय गायन कक्षा प्रथम वर्ष में 13 विद्यार्थी रहे जिसमें से 7 ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया और 5 ने द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण किए और एक अनुपस्थिति रही।

कक्षा द्वितीय वर्ष में 11 विद्यार्थी सम्मिलित रहे, जिसमें 10 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया और एक अनुपस्थिति रही।

गायन तृतीय वर्ष में दो विद्यार्थी सम्मिलित हुए।

गायन पंचम वर्ष में एक विद्यार्थी रहे और द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण

किया ।

गायन षष्टम वर्ष में दो विद्यार्थी सम्मिलित हुए और दोनों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया।

विषय तबला तृतीय वर्ष में दो विद्यार्थी ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया।

इस प्रकार से 31 विद्यार्थियों ने संगीत परीक्षा में सम्मिलित होकर अपना व संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं ।श्री श्याम संगीत सृजन संस्थान शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती सूर्या देवी चंद्रा जी ने सभी उत्तीर्ण संगीत परीक्षार्थियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की है, और उन्होंने वर्ष 2026 – 27 के लिए संगीत परीक्षा फॉर्म भरने की बात भी कहीं।

About admin

Check Also

लिफ्ट लेकर लूटपाट और मारपीट करने वाले 02 शातिर आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में…

Jdnews Vision….   **लिफ्ट लेकर लूटपाट और मारपीट करने वाले 02 शातिर आरोपी सरकंडा पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *