Breaking News

पावन पर्व है गुरु पूर्णिमा…

जेडी न्यूज़ विज़न….

पावन पर्व है गुरु पूर्णिम

मंगल मय आज सोम उजाला

पावन पर्व है गुरु पूर्णिमा।

जीवन संस्कार ही मानव गरिमा

श्रद्धा भावसे चरण वंदना॥

 

जिज्ञासाका समाधान गुरुवाणी

बिना ज्ञान जीवन अंधियारा।

अंतर चेतनासे आलोकित दिव्यता

गुरुसीख परमार्थी पंथ दुलारा॥

 

आषाढ़ी पूनम वंदन वेद व्यासजी

गुरु शरण श्रद्धा दीप उजाला।

भटके राह या विपदा का हो घेरा

हम अबूध गुरुपदी सकल संसारा॥

 

मेघल नभ अनिल शीतल भावन

प्रथम गुरु मात-पिता कृपालु।

सुषुप्त शक्ति जागे गुरु प्रतापे

विनय विद्या पथदर्शक दयालुं॥

 

आषाढी पूनम वंदन सद्‌गुरु ज्ञानी

शरण तुम्हारा परम विश्रांति।

दैवी गुणोंसे विभूषित रोम पुलकित

आत्मोन्नति दादा दर्शन ज्योति॥

 

रमेश पटेल” आकाशदीप”

….

About admin

Check Also

नेपाल में बारिश से भूस्खलन-ढहा पहाड़, 24 की मौत-14 लापता, कितने जिलों में तबाही?

Jdnews Vision…. नेपाल में अगस्त के अंत में आई विनाशकारी बाढ़ के कुछ ही हफ्तों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *