Breaking News

22 जुलाई को बलरामपुर में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन,तैयारियों में जुटा संगठन        

Jdnews vision

बलरामपुर : :भारतीय जनता पार्टी की ओर से 22 जुलाई को विधानसभा बलरामपुर में आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा और सदर विधायक पल्टूराम के नेतृत्व में आयोजित बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा तय की गई तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ संगठन है। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ हैं और उनके नेतृत्व में प्रत्येक बूथ पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि 22 जुलाई का सम्मेलन संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा देगा।

सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में बूथ अध्यक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने के साथ आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की मजबूत आधारशिला साबित होगा।

बैठक में जिला महामंत्री डॉ.अजय सिंह ‘पिंकू’,जिलाउपाध्यक्ष वरुण सिंह, विंदु विश्वकर्मा,आद्या सिंह ‘पिंकी’,राजाराम गौतम,ललिता तिवारी,जिला मंत्री अक्षय शुक्ला,युवा मोर्चा के जिला महामंत्री,मंजू तिवारी,सुनीता मिश्रा,सरोज तिवारी,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सौरभ तुलसियान,राकेश ओझा,चंचरीक त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं से 22 जुलाई के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक बूथ अध्यक्षों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

About admin

Check Also

कृषक एकता समिति के बैनर और झंडे लेकर सौकडो किसान आवास बिकास के कार्यालय पंहुचे….

Jdnews Vision…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा ) लखनऊ: :  गोसाई गंज से आज जुलूस बना कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *