Breaking News

छत से टपक रहा पानी, गिर रहा प्लास्टर – संस्कृत विद्यालय में दहशत में पढ़ाई…

Jdnews Vision….

तुलसीपुर, बलरामपुर : : स्थानीय श्रीराधा कृष्ण संस्कृत माध्यमिक विद्यालय तुलसीपुर में इस सत्र में पढ़ने वाले छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण पढ़ाई भी बाधित हो रही है।

छात्रों के सामने पठन-पाठन में रोज कोई न कोई समस्या बनी रहती है। कमरों की पूरी छतों से बरसात का पानी टपक रहा है। साथ ही प्लास्टर टूट-टूटकर गिर रहे हैं। इसके कारण अध्यापकों के साथ-साथ पढ़ने वाले बच्चों में हर समय दहशत बनी रहती है।

प्रधानाचार्य अनिल कुमार द्विवेदी ने बताया कि इस विद्यालय में 160 बच्चे पंजीकृत हैं तथा 75 बच्चे छात्रावास में रहते हैं। उनके खाने-पीने की व्यवस्था भी यहीं की जाती है।

उन्होंने बताया कि यह विद्यालय पहले सैकड़ों साल पुराना विद्यालय देवीपाटन रोड स्थित जुगलीपुर में संचालित था। जो प्रदेश सरकार द्वारा देवीपाटन मंदिर कॉरिडोर विस्तार एवं सुंदरीकरण के लिए ओवर ब्रिज निर्माण और सड़क चौड़ीकरण में यह विद्यालय आ गया था। तब जिला प्रशासन ने बच्चों की समस्या को देखते हुए इसे तत्काल स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज खेल के मैदान के पास जिला पंचायत की बनी बिल्डिंग में हस्तांतरित कर दिया था। वर्तमान में यहीं बच्चों का पठन-पाठन कार्य चल रहा है।

प्रधानाचार्य ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बरसात से स्कूल के कमरों के ऊपर से पानी बाहर न गिरकर छत पर भरा रहता है। जिसके कारण कमरों में टपक रहा है। सभी कमरे प्रभावित हो गए हैं तथा छतों के प्लास्टर टूट-टूटकर गिर रहे हैं। दहशत बनी रहती है कि बच्चे चोटिल न हो जाएं।विद्यालय में सहायक अध्यापक अनिरुद्ध कुमार पांडे, अरुण कुमार त्रिपाठी तैनात हैं और बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।

अध्यापकों और छात्रों ने बताया कि जब बरसात खत्म होती है तो छत के ऊपर चढ़कर झाड़ू से घंटों मेहनत करके पानी नीचे गिराते हैं। तब जाकर टपकना बंद होता है। लेकिन प्लास्टर बीच-बीच में टूट-टूटकर गिरते रहते हैं। इस समस्या को लेकर तहसील व जिले के अधिकारियों से मांग की गई है कि बरसात के मौसम में छात्रों की समस्या को देखते हुए विद्यालय के कमरों की मरम्मत कराई जाए, जिससे सुरक्षित रहते हुए बच्चे सही रूप से शिक्षा ग्रहण कर सकें।

About admin

Check Also

सीएम योगी के आगमन से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार हाउस अरेस्ट, आवास पर पुलिस का पहरा…

Jdnews Vision…. खेतागढ़ : : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा दौरे से पहले पुलिस-प्रशासन पूरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *