Breaking News

सर्पदंश मामले में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार…

Jdnews vision….

बिलासपुर : : दो पुलिसकर्मियों की सर्पदंश मामले में गिरफ्तारी की गई है जो SIMS पुलिस चौकी में घटना के दरम्यान और बाद में पदस्थ रहे हैं । जिनमें . रामकुमार पाटनवार पिता स्व. देवनारायण पाटनवार उम 40 वर्ष निवासी बंधवा पारा सरकंडा

2. रामेश्वर भास्कर पिता स्वर्गीय अंजोर दास भास्कर उम्र 53 वर्ष निवासी सतनाम नगर अमेरी

ये हीरा खांडे के पूरे आपराधिक गिरोह में शामिल थे इनका काम यह था की जब भी कोई dead body SIMS आती थी उस समय तत्काल खांडे गिरोह के सदस्य महेन्द्र मनहर को सूचित करते थे कि एक शव आया है इनके परिजन आए हैं इनको मिलकर समझा दो फिर मनहर हॉस्पिटल पहुंचकर मृतक के परिवार वालों को रुपयों और मुआवजे का लालच देकर उन्हें सर्पदंश की बात बताने के लिए तैयार कर लेता था भले ही व्यक्ति की मौत अन्य किसी कारण से हुई हो । इस आपराधिक लालच में आकर मृतक के परिवार वाले शासन के आपदा कोष से दी जाने वाली आपदा राशि का कुछ हिस्सा पाकर इस गिरोह के कारनामे में ख़ुद शामिल हो जाते थे ।

इन पुलिस कर्मचारियों को उनके इस सूचना देने के एवज में और मृतक के परिवार वालों को तैयार करने में सहयोग करने के आधार पर गिरफ्तारी की गई है जिन्हें कल न्यायालय में रिमांड पर लेकर पूछताछ किया जाएगा ।

About admin

Check Also

दक्षिण तट रेलवे के महाप्रबंधक ने चार कर्मचारियों को उत्कृष्ट सुरक्षा सतर्कता के लिए किया सम्मानित…

Jdnews Vision…. (राघवेंद्र मिश्रा ) …मैनेजिंग एडिटर….. विशाखापत्तनम, 29 जुलाई:,: दक्षिण तट रेलवे के महाप्रबंधक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *