संसद को बाधित करना जनता और लोकतंत्र के साथ सबसे बड़ा अन्याय : जीवीएल नरसिम्हा राव…

जेडी न्यूज़ विज़न….

(राघवेंद्र मिश्रा,..प्रबंध संपादक)

नई दिल्ली: :  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा के पूर्व सांसद श्री जीवीएल नरसिम्हा राव ने संसद के कामकाज में लगातार हो रहे व्यवधान पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि एक जिम्मेदार विपक्ष के पास अपनी बात रखने के लिए संसद के भीतर अनेक लोकतांत्रिक और संसदीय माध्यम उपलब्ध हैं।

उन्होंने  बात चीत में हुई चर्चा के दौरान कहा, “एक जिम्मेदार विपक्ष संसद में उपलब्ध विभिन्न संसदीय विकल्पों और प्रक्रियाओं का उपयोग करके अपनी आवाज़ बुलंद कर सकता है। संसद को ठप करना जनता के साथ और अपने ही उद्देश्य के साथ सबसे बड़ा अन्याय है।”

श्री राव ने कहा कि संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, जहां जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा, बहस और समाधान होना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि संसद का सुचारु संचालन देशहित में आवश्यक है और सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है कि वे लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करते हुए सदन की कार्यवाही को सकारात्मक ढंग से आगे बढ़ाने में सहयोग करें।

About admin

Check Also

इतिहास का एक काला सच : : ज़ब जेपी, मोरारजी, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी सब जेल में डाल दिए गए… 

Jdnews Vision…. … मीसा (MISA) कानून के तहत 1.1 लाख से ज्यादा लोग बिना मुकदमे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *