Breaking News

8 घंटों के अंदर 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, चलेंगी तूफानी हवाएं; IMD अपडेट

Jdnews Vision….

नई दिल्ली : : 22 जुलाई: देश के कई राज्यों में इन दिनों मानसून का कहर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक मानसून के सक्रिय रहने की संभावना जताई है। इस दौरान मध्य भारत, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के 18 राज्यों में आज यानी 22 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन को लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले सात दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, औसत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति के पास है। निचले ट्र्रोपोस्फेरिक स्तर पर हरियाणा और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। IMD ने मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी की है। ऐसे में 22 से 25 जुलाई तक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के कारण समुद्र में उतरने पर रोक लगाई गई है।

किन 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट….

मौसम विभाग ने अगले 8 घंटों के अंदर पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, केरल, ओडिशा समेत 18 राज्यों मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति भी बन सकती है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?….

दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट (22-26 जुलाई): IMD ने आज यानी 22 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पूरे दिन सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि 23 जुलाई से मौसम में कुछ राहत देखने को मिलेगी। इस दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि 24 और 25 जुलाई को कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। जबकि 26 जुलाई को आसमान में बादलों का डेरा रहेगा।

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?….

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट (22-27 जुलाई): मेरठ, शामली, बागपत, बिजनौर, आगरा, मथुरा, रामपुर, बरेली, अलीगढ़, झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, 22 जुलाई को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट है। जबकि पूर्वी यूपी में 23-24 जुलाई के दौरान व्यापक बारिश और 26-27 जुलाई को भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं पश्चिमी यूपी में 25-27 जुलाई तक बारिश दौर जारी रहेगा।

About admin

Check Also

बलात्कार के प्रकरण में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) :  बलात्कार के प्रकरण में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *