Breaking News

मन की बात सुन भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार का लिया संकल्प….

Jdnews Vision….

संतोष कुमार गुप्ता….

कौड़ीराम: :  बांसगांव विधानसभा क्षेत्र के पाण्डेयार बूथ पर रविवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 136वां एपिसोड सामूहिक रूप से सुना।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की तथा सिंगल-यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों समेत विभिन्न जनहित के विषयों पर अपने विचार रखे।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाब रध्वज उर्फ महंथ ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश के विकास, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनहितकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष मोतीलाल, कृष्ण कुमार पांडेय, प्रतीक यादव, रामजी, धनंजय सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

पिपराइच में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दो माह पहले ही हुई थी शादी…..

Jdnews Vision….. *मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन… …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *