Breaking News

नाले के विवाद में खूनी संघर्ष एक की मौत तीन घायल

Jdnews Vision…

लखनऊ : : गोसाईगंज के टिकनिया मऊ गांव में नाली विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया । दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले व मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष भारी पड़ा तो दूसरे पक्ष के तरफ से एक लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची गोसाईगंज पुलिस ने बी भराव करने का प्रयास किया लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था। जिसके बाद उच्च अधिकारी और साउथ जोन के कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंचकर हालात को काबू किया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज भेजा तथा शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गोसाईगंज पुलिस के मुताबिक टिकानियामऊ गांव में काफी समय से चंद्रिका रावत हुआ पड़ोसी आजाद के बीच नाली को लेकर विवाद चल रहा था चंद्रिका ने अपने घर के सामने चबूतरा ऊंचा कर दिया जिसके कारण आजाद का घर का पानी निकल नहीं पा रहा था। नाले का पानी उल्टा आजाद के घर के भर रहा था। पिछले कई दिनों से चल रहे विवाद ने शुक्रवार की रात खूनी संघर्ष में बदल गया। घर के अंदर पानी भरने से परेशान आजाद ने घर के सामने लगे सरकारी नल का हत्था खोल लिया जिससे कोई नल का इस्तेमाल न कर सके। इसी बात को लेकर चंद्रिका रावत ने आजाद के बीच गाली गलौज शुरू हो गया। इस घटना में मृतक आजाद के पक्ष से प्रदीप व सूरज के साथ मृतक की पत्नी अंजू घायल हो गई, तथा दूसरे पक्ष से ललित व अमित व सूचित को भी चोट आई है।

प्रधान पर उकसाने का आरोप….

मृतक की पत्नी अंजू का आरोप है की ग्राम प्रधान से नाला सफाई के लिए ग्राम प्रधान पति मो. हसीब निवासी ग्राम रसूलपुर टिकनियामऊ से शिकायत की गई तो उनके संरक्षण में नाले पर कब्जा किये लोगो को मेरे पति के खिलाफ़ भड़क दिया। जिसके बाद पड़ोसियों ने आकर घर को घेर कर हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया।

आरोपितो के नाम…

राम सुचित व चन्द्रिका प्रसाद पुत्रगण अज्ञात, सुमित, अमित, ललित पुत्रगण राम सुचित, अवधेश, हरेश, अशोक, अभिषेक, उमित पुत्रगण चन्द्रिका प्रसाद, नननान पुत्र अज्ञात, कमलू, उदल पुत्रगण नननान, फैजान पुत्र अज्ञात, शिवा पुत्र अमरनाथ व 2 अज्ञात व्यक्तियों को साथ लोकर हमला कर दिया।

बेटी सलोनी का झलका दर्द….

थाने पर पहुंचकर मृतक आजाद की बेटी सलोनी और बेटा विशाल रो-रोकर अपना दर्द बयां कर रहे थे । आप बीती बता रहे थे तथा पिता के कातिलों का नाम भी ले रहे थे जिन्होंने उनके पिता को बेरहमी से मार डाला। छोटी-छोटी आंखों से आंसू बहते हुए वे पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे थे। वीडियो में बच्चे बार-बार पिता की याद में बिलखते दिख रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। गांव वालों का कहना है कि मासूमों का यह दर्द हर किसी को अंदर तक हिला रहा है। न्याय की मांग अब और तेज हो गई है।

आरोपितों को बेटे के दी धमकी

अस्पताल में चोटिल माँ के पास खड़ा बेटा मां की बातें सुन रहा था मृतक का बेटा विशाल अचानक हत्यारे को देखकर आगबबूला हो गया। आंखों में आंसू और गुस्सा लिए उसने कहा—‘तुमने मेरे बाप को मारा है, तुमको भी हम मार डालेंगे।’ यह दृश्य अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने देखा। बेटे का यह रोष भरा बयान वीडियो में कैद हो गया है। परिवार अब इंसाफ की मांग के साथ बदले की भावना भी जता रहा है।

About admin

Check Also

तुलसीपुर में महिला अस्पताल की मांग को लेकर गूंजी आवाज!

Jdnews Vision…. ​लाखों महिलाओं के दर्द को मिली जुबान! व्यापारी नेता दिलीप गुप्ता के नेतृत्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *