लक्ष्मी वर्मा ने रचा इतिहास…KGMU के 22वें दीक्षांत समारोह में MBBS की प्रतिष्ठित उपाधि से नवाजा गया…

Jdnews Vision…

सुरेंद्र कुमार वर्मा….

लखनऊ : : जनपद की ग्राम सभा अचली खेड़ा (पोस्ट – करोरा) के एक साधारण किसान अनंत प्रसाद वर्मा की प्रपौत्री और राजकुमार वर्मा की होनहार पुत्री लक्ष्मी वर्मा ने अपनी मेधा और कड़े परिश्रम से इतिहास रच दिया है। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के 22वें दीक्षांत समारोह में लक्ष्मी को MBBS की प्रतिष्ठित उपाधि से नवाजा गया। बचपन से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित लक्ष्मी की इस अभूतपूर्व सफलता ने न सिर्फ उनके माता-पिता, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर डॉक्टर बनने का उनका यह सफर हर युवा के लिए प्रेरणादायी है लक्ष्मी को अभूतपूर्व सफलता मिलने के कारण बधाई देने वालो के लिए तांता लगा हुआ है..

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *