Breaking News

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन लागू….

Jdnews Vision…

संतोष कुमार गुप्ता….

*रविवार सुबह 6 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक बदली रहेगी यातायात व्यवस्था*

गोरखपुर : : श्रावण मास के अवसर पर कांवड़ यात्रा एवं जलाभिषेक को लेकर जनपaद में व्यापक यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। यह व्यवस्था सावन के प्रत्येक सोमवार—03 अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त एवं 24 अगस्त 2026—को प्रभावी रहेगी। प्रशासन के अनुसार प्रत्येक रविवार प्रातः 6 बजे से सोमवार रात्रि 12 बजे तक कांवड़ यात्रा की समाप्ति तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।

 

यातायात व्यवस्था के तहत महादेव झारखंडी (थाना एम्स), मुक्तेश्वरनाथ मंदिर हरबर्ट बंधा और मोटेश्वरनाथ मंदिर पिपराइच क्षेत्र में विशेष रूट डायवर्जन किया गया है।

 

महादेव झारखंडी मंदिर की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को देवरिया बाईपास से डायवर्ट कर हनुमान मंदिर बाईपास, सिक्टौर होते हुए उनके गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। वहीं कुड़ाघाट की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को एयरपोर्ट पुलिस चौकी की ओर मोड़ते हुए जादिशपुर कॉलोनी मार्ग से निकाला जाएगा।

 

मुक्तेश्वरनाथ मंदिर हरबर्ट बंधा क्षेत्र में टीपी नगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को ओवरब्रिज के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा, जिससे कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

इसी तरह मोटेश्वरनाथ मंदिर पिपराइच क्षेत्र में पादरी बाजार से आने वाले भारी वाहनों को मोहितपुर की ओर तथा सरैया बाजार चौराहा से पिपराइच रोड की तरफ आने वाले वाहनों को बरगदही मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

 

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

About admin

Check Also

पर्यटन स्थल औरापानी से मोटर साइकिल चोरी करने वाले पर कोटा पुलिस की कार्यवाही

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) : : पर्यटन स्थल औरापानी से मोटर साइकिल चोरी करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *