Breaking News

वृक्ष लगाना और उसकी रक्षा करना पावन व पुनीत कार्य – रामकुमार नारद….

Jdnews Vision….

जिला संवाददाता…

आर पी उपाध्याय…

 

मनकापुर /गोंडा: :  वृक्ष लगाना और उसकी रक्षा करना पावन व पुनीत कार्य है, वृक्ष जीवन भर मनुष्य को समर्पित रहता है वृक्ष हमें जीवन देता है। अपनी छाया फल, पत्ती, लकड़ी सब कुछ मनुष्य को प्रदान करता है। उक्त बातें मानस मंगल दल सेवा समिति के अध्यक्ष रामकुमार नारद ने रेलवे प्लेटफार्म मनकापुर में वृक्षारोपण के दौरान कहीं। उन्होंने कहा बड़े भाग्य से कोई जीव वृक्ष का चोला पाता है और उससे भी बड़भागी वह होता है जो वृक्ष लगाता है, और उसकी रक्षा करता है। मानस मंगल दल सेवा समिति एवं बाल सामाजिक कार्यकर्ता संघ मनकापुर के सौजन्य से शनिवार को मनकापुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन के पूर्वी छोर पर स्थित गार्डन में आम, पीपल, पाकड़, बरगद, गूलर, जामुन, महुआ आदि वृक्ष रोपे गए। वृक्षारोपण स्टेशन के अन्य स्थलों पर भी किया गया। वृक्षारोपण का शुभारंभ स्टेशन अधीक्षक अनूप सिंह ने किया नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुमार बबलू सोनी तथा सभासद वैभव सिंह का विशेष योगदान रहा। स्टेशन परिसर में कुल 200 वृक्ष रोपे गए। वृक्षारोपण में शुभम सिंह एसएम सिंगनल, दयाशंकर आरपीएफ, पूजा मनमोहिनी, राजकुमार मौर्य, अमरदीप, राजदीप, शिवा प्रियदर्शनी, दद्दन मिश्रा, दिव्या दिव्यदर्शिनी, सिपाही लाल, सद्दाम, पवन मिश्रा, सुधांशु बाबा, भभूति गिरी तथा अन्य स्टेशन स्टाफ ने भाग लिया।

About admin

Check Also

Amity’s Annual Sports Fest ‘Sangathan-2026’ Begins with Lighting of Sports Torch

Jdnews Vision…. *Annual Sports Fest Begins with Sporting Fervor* Lucknow, September 18,: : The annual …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *