Breaking News

विद्युत वितरण खंड कौड़ीराम में अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया

Jdnews Vision….

संतोष कुमार गुप्ता….

गोरखपुर : : कौड़ीराम विद्युत वितरण खंड में अधिशासी अभियंता के पद पर नीरज कुमार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, राजस्व वसूली तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति में सुधार, लाइन लॉस कम करने तथा लंबित शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने आम उपभोक्ताओं से बिजली बिल का समय पर भुगतान करने और किसी भी समस्या की जानकारी विभाग को तत्काल देने की अपील की।

कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया तथा बेहतर कार्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

About admin

Check Also

डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या – सागर ‘ की ” कविता संस्कृत की बेटी हिंदी” एक सराहनीय प्रस्तुति….

Jdnews vision….. खुर्ज़ा ( बुलंदशहर ) : :  साहित्यकार संगम संस्था के तत्वावधान में दिनांक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *