Breaking News

देशी तमंचा संग युवक गिरफ्तार, चार जिन्दा कारतूस बरामद

Jdnews Vision…

लखनऊ :  : सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी तमंचा और चार जिन्दा कारतूसों के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के पास से 315 बोर का देशी तमंचा बरामद हुआ है।

इंस्पेक्टर सुशान्त गोल्फ सिटी ने बताया कि पुलिस टीम अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी चौराहे के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी स्वाती अपार्टमेंट की ओर से आ रही एक बाइक को रोका गया। बाइक सवार व्यक्ति बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे तुरंत दौड़ाकर पकड़ लिया।

पकड़े गए व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसके पास तमंचा होने के कारण वह भाग रहा था।

पुलिस द्वारा उसकी जमा तलाशी में उसके ट्राउजर की दाहिनी जेब से एक देशी तमंचा 315 बोर और बाईं जेब से तीन जिन्दा कारतूस बरामद हुए। तमंचे की नाल में एक और जिन्दा कारतूस लगा मिला। इस तरह कुल चार जिन्दा कारतूस बरामद हुए।

पुलिस पूछतांछ में आरोपी ने अपना नाम मनीष रावत निवासी खुर्दही बाजार बक्कास, थाना सुशांत गोल्फ सिटी बताया। आरोपी के पास से बरामद मोटरसाइकिल UP32RP4030 को एमवी एक्ट के तहत जब्त किया गया।

पुलिस ने आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया।

शैलेन्द्र सिंह चौहान की रिपोर्ट…

About admin

Check Also

डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या – सागर ‘ की ” कविता संस्कृत की बेटी हिंदी” एक सराहनीय प्रस्तुति….

Jdnews vision….. खुर्ज़ा ( बुलंदशहर ) : :  साहित्यकार संगम संस्था के तत्वावधान में दिनांक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *