Breaking News

बुटापारा चक गोंड आदिवासी समाज की ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण बैठक संपन्न …

जेडी न्यूज विजन…

बिलासपुर : :  विगत दिनों चक परिक्षेत्र ग्राम बुटापारा, वार्ड क्रमांक 43 में गोंड आदिवासी समाज की एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, रायपंचों एवं समाज के गणमान्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समाज के संगठन, परंपराओं एवं भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक का मुख्य विषय मोपका चक से पृथक एक स्वतंत्र “बुटापारा चक” के गठन को लेकर रहा। इस विषय पर सभी 18 गांवों के रायपंचों ने गंभीर चर्चा के पश्चात सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए मोपका चक को अलग कर एकमात्र बुटापारा चक बनाए जाने का निर्णय लिया गया।

यह निर्णय समाज की एकता, बेहतर संगठन, प्रशासनिक सुगमता तथा सामाजिक गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने की भावना को ध्यान में रखते हुए लिया गया। सभी गांवों के रायपंचों एवं समाजजनों ने इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए समाज के हित, विकास एवं गौरव के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।

इस कार्यक्रम के अवसर पर तिरु विमल किशोर मरावी अध्यक्ष ताला महासभा, तिरु रामनाथ कतलम संरक्षक, तिरु चिंताराम मरकाम सचिव, तिरु सलखु मरकाम सहसचिव, तिरु नंद किशोर मरावी, संतोष चेचाम अध्यक्ष रंहगी, तिरु गोविंद नेताम, तिरु नंदू राम पोर्ते, तिरु रामसिंग मरावीं, तिरु सालिक राम मरावी, तिरु बृजकिशोर मरावी, तिरु विश्वनाथ ध्रुव, तिरु सूर्यकिशोर राज पार्षद, तिरु जलेश्वर छैदईया रायपंच, तिरु राजेश राज, तिरु रामकिशन मरावी, तिरु रामप्रसाद मरावी, तिरु विजय राज, तिरु तिलक नेताम, तिरु उमेश पोर्ते, तिरु सोहन ध्रुव, तिरु उमेंद्र नेताम, तिरु धरम ऊइके, तिरु बजरंग ध्रुव, तिरु लक्ष्मण मरावी, तिरु संतोष ध्रुव, तिरु चमन ध्रुव, तिरु विजय नेताम, तिरु पियांशु मरकाम सहित गोंड आदिवासी समाज के रायपंच एवं समस्त ग्राम सगा समाज सादर उपस्थित रहे।

गोंड आदिवासी समाज की एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। आइए, समाज के सम्मान, संगठन और विकास के लिए हम सभी मिलकर कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ें।

*जय सेवा। जय गोंडवाना। 🌿🙏*

ममता साहू की रिर्पोट ….

 

About admin

Check Also

देहरादून में रातभर की बारिश से सब बेहाल, सड़कें बहीं; खतरे में मकान

Jdnews Vision…. देहरादून: :  मानसून देहरादून के लिए आफत बन गया है। सोमवार देर रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *