Breaking News

कई वर्षों से फरार चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार

Jdnews विज़ने….

 

कई वर्षों से फरार चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार

 

मुख्य बिंदु :

 

– कई वर्षों से फरार चल रहे चिटफंड आरोपी को मल्हार पुलिस ने किया गिरफ्तार।

– आरोपी के विरुद्ध प्रदेश के विभिन्न जिलों में चिटफंड एवं धोखाधड़ी के कई प्रकरण दर्ज हैं।

– आरोपी पर थाना भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर के प्रकरण में ₹5,000 का इनाम घोषित था।

– आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना तखतपुर के सुपुर्द किया गया।

 

बिलासपुर, दिनांक 06 अगस्त 2026

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस उप महानिरीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के पर्यवेक्षण में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी मल्हार पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

 

गिरफ्तार आरोपी चैतराम केवट पिता बसंत केवट, उम्र 53 वर्ष, निवासी ग्राम मल्हार, चौकी मल्हार, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर है।

 

प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि आरोपी आमजन को अधिक लाभ का प्रलोभन देकर उनकी मेहनत की कमाई बी.एन. गोल्ड कंपनी में निवेश कराने के नाम पर धनराशि जमा कराता था तथा बाद में निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करता था।

 

आरोपी के विरुद्ध थाना सरगांव (जिला मुंगेली), थाना पटेवा (जिला महासमुंद), थाना दरिमा (जिला सरगुजा), थाना तखतपुर (जिला बिलासपुर) सहित अन्य थानों में धोखाधड़ी एवं छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम (चिटफंड अधिनियम) के तहत अपराध पंजीबद्ध हैं। इसके अतिरिक्त थाना भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर में दर्ज प्रकरण में लंबे समय से फरार रहने के कारण आरोपी पर ₹5,000 का इनाम भी घोषित किया गया था।

 

आरोपी के मल्हार क्षेत्र में आने-जाने की लगातार सूचनाएं प्राप्त होने पर उसकी गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। दिनांक 06 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी ग्राम महमंद, थाना तोरवा क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी मल्हार उप निरीक्षक अवधेश सिंह, आरक्षक किशन राय एवं आरक्षक श्यामलाल सोनवानी द्वारा दर्जीघाट एवं ग्राम महमंद क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना तखतपुर के सुपुर्द किया गया है।

 

गिरफ्तार आरोपी :

 

– चैतराम केवट पिता बसंत केवट

– उम्र : 53 वर्ष

– निवासी : ग्राम मल्हार, चौकी मल्हार, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर।

 

सराहनीय भूमिका :

 

– उप निरीक्षक अवधेश सिंह, चौकी प्रभारी मल्हार

– आरक्षक किशन राय

– आरक्षक श्यामलाल सोनवानी

 

उक्त संपूर्ण कार्रवाई चौकी मल्हार पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपादित की गई।

About admin

Check Also

चखना दुकान के आड़ पर शराब पीने जगह मुहैय्या कराने वाले आरोपी पर की गई कार्यवाही…

Jdnews Vision… बिलासपुर : :  चखना दुकान के आड़ पर शराब पीने जगह मुहैय्या कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *