Breaking News

सीपत पुलिस की त्वरित कार्यवाही नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार …

JdnewsVision…

बिलासपुर- 06.08.: : सीपत पुलिस की त्वरित कार्यवाही नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

.आरोपी को पाक्सो एक्ट की धारा में भेजा गया न्यायिक रिमांड पर…

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05.08.2026 को प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पर से रिपोर्ट कराया कि इसकी नाबालिक बच्ची कोे आरोपी दीपक यादव के द्वारा सायकल सिखाने के बहाने रैलहा जंगल ग्राम नीरतू तरफ ले जाकर नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने कि रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध क्रमांक 443/2026 धारा 137(2), 64(2) बीएनएस 4(2) पाक्सो एक्ट दर्ज कर विवेचना मे लिया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा महिला एवं बच्चो से सम्बधित अपराध में जीरो टाॅलरेंस नीति के तहत त्वरित एवं सक्त कार्यवाही करने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है जिसके पालन में थाना प्रभारी सीपत द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपी दीपक पटेल को मुखबिर सूचना के आधार पर, पता साजी कर उसके सकुनत से हिरासत में लेकर थाना लाया गया, पूछताछ बाद आरोपी दीपक पटेल द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

About admin

Check Also

राधा अष्टमी पर विशेष : : …..राधा रानी…..

Jdnews Vision…… राधा रानी   दुल्हन की हंसी की बांसुरी, कृष्ण के दिल में हमेशा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *