Breaking News

हर घर तिरंगा के तहत स्कूलों में हुए विविध कार्यक्रम

Jdnews Vision…..

कौड़ीराम, : :  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को कौड़ीराम ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालयों में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए देशभक्ति का संदेश दिया।

क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बनियापार, प्राथमिक विद्यालय धौंसा, प्राथमिक विद्यालय आइमा, प्राथमिक विद्यालय अहिरौली समेत कई विद्यालयों की दीवारों और सूचना पटों को तिरंगा आधारित चित्रकारी से सजाया जा रहा है।

इस दौरान विद्यालयों में तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता, तिरंगा राखी बनाने की कार्यशाला और तिरंगा सेल्फी जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। शिक्षकों ने बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और उसके सम्मान के बारे में जानकारी दी।

खंड शिक्षा अधिकारी जय प्रकाश मौर्य ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों के साथ ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता सत्र भी आयोजित किए जाएं। ग्रामीणों को अपने घरों, दुकानों और शैक्षणिक संस्थानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई।

About admin

Check Also

UPI के नए नियमों को लेकर व्यापारियों में बढ़ी चिंता… दो हजार की सीमा बढ़ाकर दस हजार करने की कर रहे मांग….

Jdnews Vision… मोतिहारी :  ( बिहार ) के चकिया अनुमंडल मुख्यालय के बाजारों में 2 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *