Breaking News

जनगणना 2027: : उत्तर प्रदेश में 23 से 26 सितंबर तक होगा मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण, 1 दिसंबर से शुरू होगी मुख्य गणना….

Jdnews Vision….

लखनऊ : : प्रदेश में जनगणना की तैयारियों को गति देने के लिए 350 मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण बुधवार से शुरू होगा। ये मास्टर ट्रेनर आगे 7500 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित करेंगे।इसके बाद फील्ड ट्रेनर प्रदेश में तैनात 5.63 लाख गणनाकर्मियों को जनगणना का प्रशिक्षण देंगे।

प्रशिक्षण में इस बात पर विशेष जोर रहेगा कि कोई घर या व्यक्ति गणना से छूटे नहीं और किसी व्यक्ति की दो बार गणना न हो। मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण दो स्लाट में आठ बैचों में कराया जा रहा है। पहले स्लाट के चार बैचों का प्रशिक्षण 16 से 19 सितंबर तक पूरा हो चुका है।

दूसरे स्लाट में चार बैचों का प्रशिक्षण 23 से 26 सितंबर तक होगा। अधिकारियों को बताया जा रहा है कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि देश और प्रदेश के भविष्य की योजनाओं के लिए भरोसेमंद आधार तैयार करने का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है। प्रदेश में जनगणना का मुख्य कार्य एक दिसंबर से चार जनवरी तक चलेगा। इसके बाद पांच से नौ जनवरी तक पुनरीक्षण का चरण होगा।

About admin

Check Also

विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में कला और रचनात्मकता की अहम भूमिका — कला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा….

Jdnews Vision…. अरुण कुमार राव…… पिपरा चन्द्रभान : : विकसित भारत के संकल्प, राष्ट्र निर्माण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *