खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय भवन में लगी आग

Jd news Vision। ..

लखनऊ : : राजधानी में सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे हजरतगंज कोतवाली इलाके में स्थित खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय भवन में आग लग गई। धुंआ उठता देख मौके पर हड़कम्प मच गया। कंट्रोल रूम हजरतगंज को एआरओ-आईपी के जरिए सूचना दी गई। इसके बाद अग्निशमन केंद्र हजरतगंज से दो दमकल गाड़ियां तत्काल मौके के लिए रवाना किए गए। भवन में भरा हुआ था ज्यादा धुआं-दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने पर भवन में ज्यादा धुआं भरा हुआ था। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल और अग्निशमन अधिकारी हजरतगंज के निर्देशन में टीम ने आग बुझाने के साथ ही भवन से धुआं बाहर निकालने का काम शुरू किया। इसके बाद पूरे भवन में सर्च अभियान चलाकर यह सुनिश्चित किया गया कि अंदर कोई व्यक्ति फंसा हुआ न हो। दमकल कर्मियों के अथक प्रयास के बाद कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने कहा है जांच-पड़ताल की जा रही है। उनका कहना था की समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था।

शैलेन्द्र सिंह चौहान की रिर्पोट….

…..

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *