कोलंबिया में तेज भूकंप से भारी तबाही, 111 लोगों की मौत; कई घर टूटे….

Jdnews Vision…..

बोगोटा : : (दक्षिण अमेरिकी ) देश कोलंबिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। 7.4 तीव्रता के इस भूकंप से कई इमारतों को नुकसान हुआ है और 111 लोगों की मौत की भी खबर है।

भूकंप के झटकों के कारण लोगों को अपने घरों और इमारतें खाली करनी पड़ीं। भूकंप के झटके राजधानी बोगोटा और पड़ोसी देश वेनेदुएला और इक्वाडोर तक महसूस किए गए।

7.4 तीव्रता का भूकंप

भूकंप का केंद्र बोगोटा से लगभग 400 किलोमीटर पश्चिम में सैन होजे डेल पाल्मर के पास था। कोलंबिया की नेशनल यूनिट फॉर डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 7.4 थी और यह 79 किलोमीटर की गहराई पर आया था।

चोको की गवर्नर नूबिया कौरोलिना कॉर्डोबा-क्यूरी ने बताया कि प्रांतीय राजधानी क्विबडो में लोग घायल हुए हैं और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है, जबकि, अधिकारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

भूकंप के बाद आने वाले झटकों की भी चेतावनी

उन्होंने भूकंप के बाद आने वाले झटकों की भी चेतावनी दी दी। गर्वनर नूबिया कौरोलिना कॉर्डोबा-क्यूरी ने एक्स पर कहा कि हमने अभी-अभी चोको प्रांत में एक बड़े भूकंप का अनुभव किया है। हमें भूकंप के बाद आने वाले झटकों की चिंता है।

हालांकि भूकंप केंद्र सैन होजे डेल पाल्मर के पास था, लेकिन राजधानी क्विबडो में लोग घायल हुए हैं और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। UNGRD ने कहा कि वह नुकसान के स्तर का पता लगाने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है।

अमेरिका के जियोलाजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप का केंद्र बोगोता से 400 किलोमीटर दूर सेन जोस डेल पाल्मर में जमीन में करीब 107 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के तेज झटके पड़ोसी देश इक्वाडोर में भी महसूस किए गए हैं, वहां हुए नुकसान का अभी पता नहीं चला है। सबसे ज्यादा 18 लोग पेरेइरा शहर में मारे जाने की सूचना मिली है।

मकानों के मलबों के नीचे बड़ी संख्या में लोगों के दबे होने की आशंका है। भूकंप से सड़कें और पुल टूट गए हैं, इसलिए प्रभावित इलाकों में पहुंचने में दिक्कतें आ रही हैं लेकिन बचाव दल हेलीकाप्टर और अन्य साधनों से वहां पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

20 लाख की आबादी वाले काली शहर में 19 भवन ध्वस्त हुए हैं। मेयर एलेजेंड्रो ईडर ने बड़ी संख्या में लोगों के इन भवनों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई है। इसी प्रकार से कुइब्दो प्रांत की राजधानी चोको की गवर्नर नूबिया कोर्डोबा ने इंटरनेट मीडिया पर बताया कि बड़ी संख्या में भवनों को नुकसान हुआ है और लोग घायल हुए हैं। यह शहर एक लाख तीस हजार की आबादी वाला है और देश के प्रमुख शहरों में उसकी गिनती होती है।

G F….

About admin

Check Also

नेपाल जल प्रलय में 160 मौतें और 750+ लापता, 133 भारतीयों से संपर्क टूटा, अब बिहार-UP में क्यों बढ़ा खतरा?…

Jdnews Vision…. नेपाल-तिब्बत बॉर्डर के पास प्रलयकारी बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई है। पानी और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *