Breaking News

नया दौर, नई चेतना

Jdnews Vision….

नया दौर, नई चेतना

—-

​बदला दौर, अब नए दौर के युवाओं की बात,

समझें जेन जी की सोच को, लेकर चलें साथ।

“स्वतंत्र सोच, सशक्त राष्ट्र” का नया विचार बुने,

आएँ, दूषित इस तंत्र का सकल उपचार करें॥

 

​केवल झंडोत्तोलन से ही पूर्ण न हो आज़ादी,

चिंतन बदले, तब मिट पाए हर वैचारिक आबादी।

अभिव्यक्ति की बहती धारा स्वतंत्र जब हो पाए,

निडर लेखनी से ही भारत नव प्रभात ले आए॥

 

​रूढ़ियों की ज़ंजीर तोड़कर नए क्षितिज को छूना है,

सत्य, समर्पण और सृजन का ताना-बाना बुनना है।

युवा शक्ति का मिले जागरण, जागे चेतना मन में,

सच्चा राष्ट्र निर्माण बसे हर नागरिक के जीवन में॥

 

​दंभ, भ्रष्टाचार, कुरीति का अब अंत ज़रूरी है,

सोच स्वतंत्र रहे जब तक, हर मंज़िल अधूरी है।

कलम क्रांति की मशाल बन जगमग जलती जाए,

सशक्त राष्ट्र का अमर तिरंगा जन-मन में लहराए॥

 

​ – मदन वर्मा “माणिक”

इंदौर (मध्य प्रदेश)

About admin

Check Also

एआई से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में न्यूज़ पोर्टल संचालक गिरफ्तार..,

Jdnews Vision….. एआई से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में न्यूज़ पोर्टल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *