Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केदार राव महिला महाविद्यालय मुंडेरा बाबू में एक संगोष्ठी का आयोजन और वृक्षारोपण किया गया

जेडी न्यूज़ विज़न….

(अरुण कुमार राव)

देवरिया: : महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ संजीव कुमार राव ने बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग पर छात्राओं को जानकारी दी।बदलते वातावरण और भयानक गर्मी से बचने के लिए पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए पेड़ पौधे लगाने को प्रोत्साहित किया। ओजोन परत को ठीक रखने के लिए हमे अत्यधिक पौधे लगाने चाहिए तभी इस भीषण गर्मी और प्रदूषण से बचा जा सकता है। महाविद्यालय के प्रांगण में छात्राओं और सहकर्मियों द्वारा आम के पौधे लगाए गए। प्राचार्य डॉ कृष्ण मोहन कुमार मिश्र, वीरेंद्र सिंह, मोसाहेब अंसारी, शिल्पा सिंह, प्रिया राव, रानी गौतम, मंजू देवी ने संगोष्ठी का सफल आयोजन किया। मीरा यादव, मैविश खातून, नाजिया खातून, संजू प्रजापति, रंजना गोंड़, रागनी पासवान, प्रियंका सिंह, राधिका कुशवाहा,अर्पिता राव सहित सैकड़ों छात्राओं ने वृक्षारोपण एवं संगोष्ठी में भाग लिया ।

About admin

Check Also

आगरा बहुजन समाज पार्टी के आगरा मंडल कार्यालय पर मीडिया से मुखातिब होते हुए रामलखन सिंह सविता (बीएसपी नेता) का संदेश

Jdnews Vision… आगरा : बहुजन समाज पार्टी के आगरा मंडल कार्यालय पर मीडिया से संवाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *