Jdnews Vision….
18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक चलेगा खेल, रामलीला के रासलीला का मंचन….
लखनऊ : : अमेठी के रामबाग धाम में 18 अक्टूबर से शुरू होने वाली रामलीला का मंचन दिन में कबड्डी के खेल से शुरू होगा। 23 अक्टूबर कार्यक्रम का समापन कुश्ती के खेल के साथ होगा। भव्य दशहरा मेला के आयोजन 20 अक्टूबर, को होगा।
ऐतिहासिक रामबाग धाम में महंत बाबा खुशहाल दास जी महाराज की तपोभूमि पर एक सौ साल से अधिक समय से रामलीला का मंचन किया जाता है। छह दिवसीय रामलीला कार्यक्रम में दिन के वक्त कबड्डी और बॉलीबॉल व कुश्ती प्रतियोगिता होगी। इसके साथ ही शाम छह बजे से रामलीला का मंचन किया जाएगा। रात्रि दस बजे से देवी देवताओं पर आधारित रास लीला का मंचन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए मंदिर के अध्यक्ष राम लखन गुप्ता ने बताया कि अमेठी का भरत मिलाप कार्यक्रम सबसे अदभुत होगा। राम लंका पर विजय पाने में साथ जब अयोध्या वापसी करते है उसी तरह कार्यक्रम दर्शाने का प्रयास किया जाता है जो 21 अक्टूबर को होगा। इस दिन सैकड़ो भव्य झाकिया रामबाग धाम से राम जानकी मंदिर पहुंचती है। जहां भरत मिलाप का कार्यक्रम होता है।
दस सीस वाले रावण की प्रतिमा बनी चर्चा का विषय….
अमेठी के रामबाग धाम में एक ओर रावण को विशाल प्रतिमा बनी हुई है। इसके साथ ही ठीक सामने राम प्रभु का मंदिर भी है।
अमेठी की इस राम लीला में रावण को जलाया नही जाता बल्कि उसका वध किया जाता है।
आखिरी दिन खेल में कुश्ती का आयोजन होगा। रासलीला के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
Jd News Vision