Breaking News

कचरा मुक्त प्रदेश की राजधानी में मिला हर तरफ कूड़े का पहाड़…

Jdnews Vision….

लखनऊ : : नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के औचक निरीक्षण में शहर की सफाई व्यवस्था की बुधवार को बड़ी पोल खुल गई। जिन स्थानों को एक वर्ष पहले पूरी तरह कचरा मुक्त कर दिया गया था, वहीं अब दोबारा कूड़े के बड़े-बड़े ढेर मिले।

नगर आयुक्त गौरव कुमार जब देवा रोड स्थित नौबस्ता कला क्षेत्र पहुंचे तो वहां खुले में कूड़े का पहाड़ देखकर हैरान रह गए। कंपनी पर जुर्माना लगाने के साथ अन्य दंडात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार केवल नौबस्ता कला ही नहीं, बल्कि पुराने लखनऊ के ठाकुरगंज, चौक, मेहंदीगंज तथा जोन-3 के जानकीपुरम विस्तार में रेलवे लाइन के किनारे भी बड़े पैमाने पर खुले में कचरा डंप किया गया है। इन स्थानों पर अस्थायी डंपिंग यार्ड बना दिए गए हैं, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को दुर्गंध और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने इस स्थिति पर गहरी नाराजगी जताई।

 

ओपन डंपिंग खत्म करने के सख्त निर्देश

नगर आयुक्त ने मौके पर ही एलएसए के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर में कहीं भी खुले में कूड़ा डंप नहीं किया जाएगा। सभी कचरे को तत्काल निर्धारित ट्रांसफर स्टेशनों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि आदेशों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

About admin

Check Also

सूचना निदेशक द्वारा सभी अखबारों को समान विज्ञापन देने का आश्वासन….

Jdnews vision…. लखनऊ : : मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश त्रिवेदी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *