Breaking News

कंपोजिट विद्यालय बंजरिया में बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा….

Jdnews Vision…

जिला संवाददाता आर पी उपाध्याय

मनकापुर /गोंडा: : स्वतंत्रता दिवस पर कंपोजिट विद्यालय बंजरिया में देशभक्ति और राष्ट्र प्रेम का उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाला जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हुए, पदयात्रा के दौरान दर्जनों हाथों में तिरंगा लहराता नजर आया पूरा क्षेत्र देश भक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया। यात्रा में शामिल बच्चों के जय हिंद जय भारत, भारत माता की जय, मेरा रंग दे बसंती चोला के नारों के साथ माहौल को जोश और उत्साह से भर दिया। तिरंगा यात्रा जिधर से गुजरी जगह-जगह स्थानीय लोगों ने इसका स्वागत किया, तिरंगा यात्रा देखकर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी यात्रा का प्रमुख आकर्षण रही। बच्चों की तिरंगा यात्रा से राष्ट्र की एकता, अखंडता को सर्वोपर रखने का संदेश दिया। साथ ही लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के प्रति जिम्मेदारियों को समझने और राष्ट्रहित को आगे बढ़ाने की अपील की गई है। तिरंगा पदयात्रा के दौरान हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का भी आवाहन बच्चों द्वारा किया गया। लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाने की अपील की गई। बच्चों की तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता दिवस के पहले राष्ट्र प्रेम और एकता का संदेश देता नजर आया। इस तिरंगा यात्रा के जरिए राष्ट्र प्रथम एकता और अखंडता का संदेश क्षेत्र वासियों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। यात्रा में स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों के उत्साह और देशभक्ति की भावना को भी प्रदर्शित किया।

About admin

Check Also

एक युवक ने बदोसरायं थाने की पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप…

Jdnews Vision…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा ) ..चोरी का जुर्म कबूल कराने के लिए उसे उसके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *