Breaking News

प्रेस क्लब निर्माण व पत्रकारों की स्वास्थ्य सुविधा की मांग को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

Jdnews Vision….

गोंडा हरीश गुप्तागोंडा : : उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, शाखा गोंडा के तत्वावधान में पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन गोंडा मंडलायुक्त, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व प्रभारी मण्डलायुक्त राकेश पाण्डेय को सौपा गया, ज्ञापन में प्रमुख रूप से जनपद में प्रेस क्लब के निर्माण की मांग की गई।

इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों के लिए प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई गई, ताकि पत्रकारों को उपचार के दौरान आवश्यक सहयोग मिल सके। इस अवसर पर यूनियन के जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 

जिसमे कृष्ण कुमार शर्मा, विकास सोनी, हरीश गुप्ता, राजेंद्र सिंह जिंदल, राजू मौर्या, आर.सी. पांडेय, मणिकांत तिवारी, विजय बहादुर तिवारी, ओमचंद्र शर्मा, प्रमोद शर्मा, राकेश सहित संगठन के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन पत्रकार हितों से जुड़ी इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर शीघ्र निराकरण होगा…

About admin

Check Also

नामवर सिंह की जन्मशताब्दी पर साहित्य जगत का महाकुंभ, हंसराज कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में हुआ भव्य आयोजन

Jdnews vision… अरुण कुमार राव… नई दिल्ली, 26 नारायणी साहित्य अकादमी, भारत द्वारा रविवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *