Breaking News

हथियार बंद लोगों ने किया हमला, युवक की अंगुली कटी

Jdnews Vision…..

 

लखनऊ : : सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के माढरमऊ में निर्माणाधीन मकान की रखवाली कर रहे लोगों पर हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। हमले में एक युवक के हाथ की अंगुली कट गई।

दयानन्द पाण्डेय पुत्र राजवंश पाण्डेय निवासी ग्राम सरसवा, अर्जुनगंज ने प्रभारी निरीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह माढरमऊ में अपने निर्माणाधीन मकान का कार्य करा रहे हैं।14 अगस्त की देर रात वह और राजेश शुक्ला मकान की रखवाली कर रहे थे।

इसी दौरान स्कॉर्पियो सफारी गाड़ी संख्या 7707 से आए गुड्डन यादव, अतुल रावत निवासी माढरमऊ, सूरज पुत्र करन प्रधान निवासी माढरमऊ, तेजपाल निवासी सोनई कजेहरा मनीष और 4-5 अज्ञात लोग लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए राजेश शुक्ला और दयानन्द पाण्डेय के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में राजेश शुक्ला के हाथ की अंगुली कट गई।

हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। दयानन्द ने आरोप लगाया कि गुड्डन यादव और अतुल रावत के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उनके साथी दबंग किस्म के व्यक्ति हैं।

पीड़ित ने इसकी शिकायत सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस से की है।पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

शैलेंद्र सिंह चौहान की रिर्पोट….

About admin

Check Also

एक युवक ने बदोसरायं थाने की पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप…

Jdnews Vision…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा ) ..चोरी का जुर्म कबूल कराने के लिए उसे उसके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *