Breaking News

ऑनलाइन होटल बुकिंग के नाम पर बुजुर्ग से की ठगी

Jdnews vision..

 

लखनऊ : :सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के ओमेक्स रेजिडेंसी-2 निवासी वरिष्ठ नागरिक सतीश कुमार श्रीवास्तव के साथ ऑनलाइन होटल बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी हुई है।

पीड़ित के अनुसार 11 अगस्त 2026 को सोमनाथ जाने के लिए होटल बुक कराने के दौरान एक मोबाइल नंबर से संपर्क हुआ। आरोपी ने भरोसे में लेकर उनके मोबाइल पर तीन क्यू आर कोड भेजे और बार-बार स्कैन कराया। इसके बाद 11-12 अगस्त की रात 11 बजे से 2 बजे के बीच उनके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 11 संदिग्ध लेनदेन कर कुल 94 हजार 2 सौ9 6 रुपये निकाल लिए गए। सतीश का आरोप है कि लेनदेन के दौरान बैंक से कोई एसएमएस अलर्ट भी नहीं आया। जानकारी होने पर 12 अगस्त को हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। अब सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

शैलेंद्र सिंह चौहान की रिर्पोट….

About admin

Check Also

एक युवक ने बदोसरायं थाने की पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप…

Jdnews Vision…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा ) ..चोरी का जुर्म कबूल कराने के लिए उसे उसके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *