Jdnews Vision….
संतोष कुमार गुप्ता….
ADM नगर और SP सिटी ने किया चरगांवा कार्यालय का औचक निरीक्षण…
गोरखपुर, 16 अक्टूबर : : जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को चरगांवा स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय (RTO) में अधिकारियों ने छापा मारा। एडीएम नगर गजेंद्र कुमार और एसपी सिटी निमिष पाटील ने संयुक्त रूप से कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान परिसर में एक अनधिकृत व्यक्ति काम करता हुआ पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान विजय कुमार तिवारी पुत्र विजेंद्र कुमार त्रिपाठी के रूप में हुई। वह मूल रूप से ग्राम चारपुरा, थाना गोरीयाकोठी, सिवान (बिहार) का निवासी है और वर्तमान में सी/130/323, जेल रोड, गीतावाटिका, शाहपुर, गोरखपुर में रह रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पूरे कार्यालय परिसर का जायजा लिया और सभी राजकीय अधिकारियों/कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिया कि भविष्य में किसी भी दलाल को कार्यालय परिसर में प्रवेश न दिया जाए और बिचौलियों पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए।
Jd News Vision