जेडी न्यूज विजन….
तुलसीपुर: : नेपाल के भिंगरी क्षेत्र स्थित बाबा प्रभुनाथ धाम में भारतीय श्रद्धालुओं द्वारा आयोजित भव्य भंडारे ने भारत-नेपाल के बीच आस्था की नई मिसाल पेश की है। दस दिनों तक चले इस विशेष आयोजन में करीब ढाई लाख श्रद्धालुओं ने विभिन्न प्रकार के पकवानों और मिठाइयों का महाप्रसाद ग्रहण किया। भारत के लोगों द्वारा इस क्षेत्र में किया गया यह पहला आयोजन था, जिसे शुरुआत में कई भौगोलिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

आयोजन स्थल से पानी का स्रोत 13 किलोमीटर दूर बेहद दुर्गम और खड़ी चढ़ाई पर था, जहां से हर दिन हजारों लोगों के भोजन और पानी की व्यवस्था करना एक बड़ी परीक्षा थी। खराब मौसम और बरसात के बावजूद सेवादार डटे रहे। शुरुआती दो दिन संकोच करने के बाद स्थानीय नेपाली नागरिकों ने भी भारतीय श्रद्धालुओं की अटूट आस्था देखकर बढ़-चढ़कर सहयोग किया। इस पूरे अनुष्ठान को सफल बनाने में व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल लाठ विकास सोनी व प्रवीण सिंह विकी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सहित कई भारतीय प्रबुद्धजनों ने विपरीत परिस्थितियों में सराहनीय योगदान दिया।
Jd News Vision