पुराना बस स्टैंड में मारपीट कर अपहरण करने वाले दो फरार आरोपीयो पर तारबाहर पुलिस का प्रहार…

जेडी न्यूज़ विज़न ….

बिलासपुर (छ.ग.) : : पुराना बस स्टैंड में मारपीट कर अपहरण करने वाले दो फरार आरोपीयो पर तारबाहर पुलिस का प्रहार…

*आरोपीगणो के द्वारा युवक को मारपीट कर जबरदस्ती मोसा में बैठाकर ले गये…

*पूर्व में 02 आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा गया है जेल…

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी छोटू पासी उर्फ दीपू पासी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09.08.2026 को मोबाइल में वायरल विडियों के माध्यम से पता चला कि दिनांक 09.08.2026 के सुबह करीबन 06.30 बजे पुराना बस स्टैंड शराब भटटी के पास सुलभ के सामने वासु केशरवानी को पुरानी रंजिश के कारण गामा, भाउ, जोये व भोला के द्वारा अश्लील गाली गलौच कर हाथ व मुक्का से मारपीट किया है डंडे से मारा, मारने के लिये पत्थर भी उठाया था वासु को साथ में ले गये थे बाद में तारबाहर चैक में वासु जब आटो में बैठा तो वासु को दो व्यक्ति के द्वारा तारबाहर नाका के पास से जबरदस्ती मोटर सायकल में बैठाकर डीपूपारा बस्ती की ओर ले जाते दिखाई दे रहा है, तथा इसके मोबाईल फोन में जोये ने फोन कर वासु केशरवानी को पूछ रहे थे तथा वासु को जान से मारने की धमकी दे रहा था। वासु केशरवानी का दिनांक 09.08.2026 के. करीबन 07.14 बजे के बाद से घर नही आया है ना कोई जानकारी मिला है, कि रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी के द्वारा किया गया कृत्य गंभीर होने से पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया है जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। उनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन पर निरी. रविशंकर तिवारी थाना प्रभारी थाना तारबाहर के नेतृत्व में टीम बनाकर विवेचना कार्यवाही किया जा रहा था कि विवेचना दौरान पूर्व में रमजान अली उर्फ गामा एवं प्रिंस रजक को गिर. कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है एवं फरार आरोपी जोई एंथोनी एवं जितेन्द्र छाबडा के पतासाजी मुखबीर सूचना के आधार पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर पकडा गया। उक्त आरोपीगणो को गिर.कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

About admin

Check Also

*सोचा न था*

Jdnews Vision….. *सोचा न था*   आप चले जाएंगे छोड़कर सोचा न था, फिर देखेंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *